03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की इस सीट पर महिला वोटर ‘नायिका’ बनीं, पांच साल में इतने मतदाता बढ़े

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। पिछले पांच साल में इस सीट पर 14,972 महिला वोटर बढ़ीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि 2024 में भी सांसद चुनने में नारी शक्ति की अहम भूमिका रहेगी।

चार जिलों वाली अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के अंतर्गत 14 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें अल्मोड़ा जिले की अल्मोड़ा, द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, जागेश्वर, बागेश्वर जिले की बागेश्वर, कपकोट, पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, चंपावत जिले की चंपावत और लोहाघाट विधान सभा शामिल हैं। इन चौदह विधान सभाओं में कुल 13.37 लाख मतदाता हैं। इनमें 6,50,677 महिला मतदाता हैं।
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या 6,35,705 थी। पूरे संसदीय सीट पर  पिछले पांच साल में 14,972 महिला मतदाता बढ़ी हैं। संसदीय सीट में भले ही महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम हो इसके बावजूद पिछले चुनाव में महिलाओं ने सांसद चुनने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में जाहिर है कि इस बार के चुनाव में भी महिला मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहेंगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
13 सीटों पर सांसद चुनने में पुरुषों के मुकाबले आगे रहीं थीं नारी शक्ति 
विस सीट    मत प्रतिशत    पुरुष        महिला
द्वाराहाट        46.88        38.58        54.78
सल्ट          38.61        30.92           46.59
रानीखेत        46.15        40.47        52.28
सोमेश्वर        51.19        42.72        60.04
अल्मोड़ा        54.65        49.99        59.68
जागेश्वर        49.59        42.46        57.41
कपकोट        55.88        50.04        61.82
बागेश्वर        58.31        49.29        67.66
चंपावत        60.20        56.76        65.70
लोहाघाट        52.75        44.66        59.63
गंगोलीहाट       51        45.32          54.68
पिथौरागढ़       53.17        47.60      52.40
डीडीहाट        51.60        49.13        50.87
धारचूला        53.31        51.25        48.75

Hot this week

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र...

Topics

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img