03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उम्र से पहले ही बूढ़ी हो रहीं महिलाएं, चौंका देगी आपको ये रिसर्च रिपोर्ट

जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान का दुष्प्रभाव है यह

लीबनिज रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एनवायर्मेंट मेडिसिन और आईआईटी बॉम्बे की ज्वाइंट रिसर्च में दावा

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली : क्या आप जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ता तापमान आपको बूढ़ा बना रहा है। समय से पहले आप बूढ़े दिखने लगेंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि हाल ही में लीबनिज रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एनवायर्मेंट मेडिसिन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के साथ एक रिसर्च में ऐसा दावा किया है। जी हां अभी तक आपने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान से प्राकृती और हमारे स्वास्थ्य को हो रहे नुक्सान के बारे में सुना या पढ़ा होगा। लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको जो बताने वाले हैं वो आपके होश उड़ा देगा।


जलवायु परिवर्तन न सिर्फ पर्यावरण और जीव-जंतुओं को प्रभावित कर रहा है, बल्कि इसका असर हमारे स्वास्थ्य पर भी गहराई से पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में एक अध्यन में सामने आया है कि बढ़ते तापमान और नमी ना सिर्फ हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों (Internal Organs) को प्रभावित कर रहे हैं।

बल्कि ये त्वचा की उम्र को भी तेजी से बढ़ा सकते हैं। तापमान और नमी को एक साथ हीट इंडेक्स (Heat Index) कहा जाता है और ये एक दूसरे को प्रभावित करते है। जैसे-जैसे हीट इंडेक्स बढ़ता है, वैसे-वैसे दिल और फेफड़ों की समस्याओं जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।ूं

हाल ही में एक रिसर्च में हुआ खुलासा
हाल ही में लीबनिज रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एनवायर्नमेंटल मेडिसिन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से जुड़े रिसर्चर्स के साथ मिलकर एक नई स्टडी की, जिसके रिजल्ट अंतराष्ट्रीय जर्नल डर्माटाइटिस में प्रकाशित हुए है। ये स्टडी भारतीय महिलाओं पर की गई है। स्टडी में, तीन शहरों की 1,510 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया।उनकी त्वचा की बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे कि Pigmentation Spots और झुर्रियों की, जांच स्कोरिंग सिस्टम(Scoring System) की मदद से की गई है।

स्टडी के लिए Special Statistical Models का किया इस्तेमाल
इसके साथ ही शोधकर्ताओं ने उन इलाकों में जहां ये महिलाएं रहती हैं। वहां पिछले पांच सालों के हीट इंडेक्स, Ultraviolet Radiation और Air Pollution के आंकड़ों को भी कलेक्ट किया है। वायु प्रदूषण के ये आंकड़े Particulate Matter (पीएम 2.5) और Nitrogen Dioxide के थे। शोधकर्ताओं ने स्टडी में एक Special Statistical Models का भी इस्तेमाल किया है। ताकि हीट इंडेक्स और त्वचा की बढ़ती उम्र के संकेतों के बीच संबंध का पता चल सके।

गर्मी बढ़ने से काले धब्बे और झुर्रियां भी बढ़ने लगीं
स्टडी में पाया गया कि जैसे-जैसे गर्मी यानी हीट इंडेक्स बढ़ता गया, माथे पर काले धब्बे और गहरी झुर्रियां भी बढ़ती गईं। खास बात ये है कि ये स्टडी महिलाओं की उम्र, सनलाइट, धूम्रपान, और वायु प्रदूषण जैसे इनवारमेनटल फेक्टर्स (Environmental Factors से प्रभावित नहीं है। अध्ययन से जुड़े प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर जीन क्रुटमैन का कहना है कि, ये पहला अध्ययन है जिससे पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से इंसानों की त्वचा की उम्र तेजी से बढ़ रही है।

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img