03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Big Breaking: अलीगढ़ के स्लॉटर हाउस में जानलेवा अमोनिया गैस का रिसाव, 5 महिला मजदूर बेहोश, भर्ती

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, अलीगढ़-उप्र। अलीगढ़ के एक स्लॉटर हाउस में रविवार रात जानलेवा अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। प्लांट के पैकिंग यूनिट में काम कर रहीं पांच मरिला मजदूरों की गैस की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। बचाव दल ने पांचों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके की है। यहां फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक स्लॉटर हाउस है। इसमें रविवार रात मानवजीवम के लिए खतरनाक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा।

गैस रिसाव से स्लॉटर हाउस की पैकिंग यूनिट में काम कर रहीं महिला मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत हुई। सब आंखों में तेज जलन की शिकायत से भी जूझ रही थीं। हालत बिगड़ने पर पांच महिला मजदूर बेहोश भी हो गईंं। रेस्क्यू टीम ने इन सबको आनन-फानन सुरक्षित प्लांट से निकाला और स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत आला अफसरों का रात भर जमावड़ा

स्लॉटर हॉउस में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी को मौके पर आ डटे। जरूरी मशीनों-उपकरणों से लैस फायर ब्रिगेड की कई दमकलों के जवान भी गैस रिसाव बंद करने और आग को भड़कने नहीं देने के लिए स्लॉटर हॉउस के अंदर ही मौजूद रहकर रात के अंधेरे में भी युद्धस्तर पर घंटों राहत-बचाव अभियान चलाते देखे गए।

फिलहाल किसी बड़ी अनहोनी की खबर नहीं है। अस्पताल में सभी महिला मजदूरों की हालत स्थिर लेकिन खतरे से बाहर बनी हुई है।

कैसे हुआ रिसाव, अब माथा धुन रहे जिम्मेदार?

पुलिस और प्रशासन की टीम फिलहाल यह जानने की कोशिश कर रही है कि स्लॉटर हाउस में मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक मानी जाने वाली अमोनिया गैस का रिसाव हुआ कैसे?

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img