03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाक खुफ़िया एजेंसी से जुड़े तार : सेना में फर्जी प्रमाण पत्रों से मिलती नौकरी

Spread the love

एफ़एनएन, शाहजहांपुर : लंबे समय से एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और बंडा थाने में तैनात एक सिपाही पूरे गैंग को चला रहे थे। सेना में भर्ती के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाए जा रहे थे। जिसकी पुलिस को खबर तो थी मगर पुख्ता सबूत नहीं थे, मगर जब कुंडली कंगाली तो सारा माझरा खुलकर सामने आ गया। पुलिस को शक है कि गैंग के तार पाक खुफिया एजेंसी आईएस आई से जुड़े हैं। अब इस मामले में इंटेलिजेंस और एलआईयू सहित कई एजेंसियां जांच में जुटी है।

फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए सेना में भर्ती कराने वाले गैंग का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें चौंकाने वाली बात है कि एक रिटायर्ड सैन्य कर्मी और बंडा थाने में तैनात रहा एक सिपाही भी शामिल है। जबकि एक और सिपाही अभी फरार है। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। एस पी एस आनंद ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्रों पर सेना में भर्ती कराने वाले गैंग का पता चला। गैंग के सदस्य बंडा कस्बे में राहुल नाम के व्यक्ति के घर में किराए पर रह रहे थे। एसओजी और बंडा पुलिस ने राहुल के घर छापा मारकर पांच लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर पाए गए फर्जी दस्तावेज,  फर्जी मोहर और नकदी भी बरामद हुई है। पकड़े जाने वालों में मेरठ के थाना सरधना के गांव खेड़ा का मूल निवासी और वर्तमान में थाना कंकरखेड़ा के गांव श्रद्धापुरी फेज  वन हरी नगर में रहने वाला पूर्व सैन्य कर्मी सुरेश उर्फ सोनू, गाजियाबाद के थाना भोजपुर के मुकीमपुर गांव निवासी हुकुम सिंह और वही का परमवीर सिंह, जबकि हापुड़ के थाना पिलखुआ के गांव बजेड़ा खुद निवासी मुकेश कुमार,अलीगढ़ निवासी और बंडा थाने में तैनात सिपाही मनवीर है। अब एजेंसियां इस ग्रुप के कई और चेहरों को सामने लाने वाली है। इस खबर को सुनकर सेना कर्मी भी हैरान रह गए।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img