Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीमुख्यमंत्री केजरीवाल को राहत मिलेगी या नहीं? गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली...

मुख्यमंत्री केजरीवाल को राहत मिलेगी या नहीं? गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगा दिल्ली हाईकोर्ट

एफएनएन, नई दिल्ली: आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट आज दोपहर बाद अपना निर्णय सुनाएगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
केजरीवाल ने गिरफ्तारी के साथ ही अदालत द्वारा ईडी रिमांड में भेजने के निर्णय को भी चुनौती दी है। ईडी ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि केजरीवाल आगामी चुनावों के आधार पर गिरफ्तारी से छूट का दावा नहीं कर सकते क्योंकि कानून उन पर और आम आदमी पर समान रूप से लागू होता है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली: बीआरएस नेता के. कविता को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

 

21 मार्च को हुई थी दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए केजरीवाल को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने दस दिन के ईडी रिमांड के बाद एक अप्रैल को 15 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने उनकी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया है। केजरीवाल ने तर्क दिया है कि यह लोकतंत्र, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की बुनियादी संरचना का उल्लंघन है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments