03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी को डेढ़ साल से टॉयलेट में बंद कर रखा था, शरीर में बचीं सिर्फ हड्डियां

Spread the love

एफएनएन, पानीपत (हरियाणा) : रिसपुर गांव में एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से परेशान बताकर अपनी 35 वर्षीय पत्नी को डेढ़ साल से टॉयलेट में बंद कर रखा था। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने सोमवार को इस महिला को मुक्त कराया। महिला के पूरे शरीर पर मल-मूत्र पड़ा था और उसकी हालत इतनी खराब थी कि उठकर चल भी नहीं सकती थी। थाना सनौली पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने सनौली पुलिस के साथ गांव रिसपुर में नरेश के मकान में छापा मारा। घर में पति नरेश मिला, जिसने पहले आनाकानी की लेकिन टीम पहली मंजिल पर पहुंची। टॉयलेट की चाबी मंगाकर ताला खोला। अंदर उसकी पत्नी मिली। जिसके शरीर पर मल-मूत्र पड़ा था। टीम ने उसे बाहर निकाले की कोशिश की तो वह उठ भी नहीं पा रही थी। शरीर में सिर्फ हड्डियों का ढांचा रह गया है। पति का दावा है कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान है, तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। उसे परेशान होकर कमरे में बंद किया। अधिकारी ने बताया कि महिला की 17 साल पहले शादी हुई थी। उसकी 15 वर्षीय बेटी है। एक बेटा 11 और दूसरा 13 साल का है। हैरानी की बात यह है कि पिता उनके सामने मां को पीटता था। भूखा- प्यासा टॉयलेट में बंद रखा था लेकिन उन्होंने कभी विरोध नहीं किया। न कभी किसी से शिकायत की।
पुलिस ने महिला एंव बाल संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता की शिकायत पर पति के खिलाफ 498 ए और 342 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img