03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी झगड़कर चली गई मायके, पति मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचा नगर पंचायत

Spread the love

एफएनएन, शामली : पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई, जिस पर पति उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गया। जांच के दौरान मामला पकड़ में आने पर अधिशासी अधिकारी ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, चर्चा यह भी है कि महिला ने एक बैंक से लोन लिया हुआ है। उसकी किस्त ना देनी पड़ें, इसलिए ऐसा कर रहा था।

नगर पंचायत थानाभवन अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि मंगलवारको सलमान निवासी मोहल्ला शाहविलायत अपनी पत्नी शाइस्ता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर पंचायत पहुंचा। उसकी बातों से कुछ शक हुआ तो उन्होंने नगर पंचायत थानाभवन के कर्मचारी महफूज अली को जांच के लिए भेजा था। कर्मचारी उसके घर पहुंचा और जानकारी की। इसके बाद आसपास के लोगों से भी पूछा। पता चला कि कुछ दिन पहले ही युवक का पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • पत्नी से झगड़ा होने के बाद सोची प्रमाण पत्र की बात

दोबारा से कर्मचारी युवक के घर पहुंचा और जानकारी की। मामला सामने आने पर उसने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद ही उसने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की सोची थी, इसलिए नगर पंचायत कार्यालय गया था। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद ईओ ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दे दी थी।

  • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थाना पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, चर्चा यह भी है कि महिला ने एक बैंक से लोन लिया हुआ है। किसी ने युवक को सलाह दी थी कि यदि वह पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लेगा तो उसे बैंक से ली गई रकम भी नहीं लौटानी पड़ेगी और किस्त से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके बाद ही उसने फर्जीवाड़ा करने की सोची थी।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img