एफएनएन, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। भतीजी चाची को बचाने को पहुंची तो आरोपी ने उसकी भी अंगुली काट दी। शोर शराब सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोज किसी न किसी बात पर विवाद करता था।
जानकारी के अनुसार परमोधपुर गांव निवासी अयोध्या प्रसाद मौर्य उर्फ श्रीकृष्ण शनिवार की दोपहर खेत से काम करके घर आया था। घर के बाहर बरामदे में जमीन पर 40 वर्षीय पत्नी चुन्नी देवी अपनी भतीजी निशांशी निवासी बौधिया थाना मझगई के साथ सोई हुई थी। घर पहुंचे अयोध्या प्रसाद ने अचानक फावड़े से पत्नी पर प्रहार करना शुरू कर दिया। फावड़े से कई प्रहार होने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पास में लेटी भतीजी ने चाची को बचाने का प्रयास किया, जिस पर उसके हाथ पर भी फावड़ा लग गया, इससे उसकी हाथ की अंगुली कट गई।
विवाद का कारण आए दिन होने वाला झगड़ा बताया जा रहा है। घटना के समय घर पर उन दोनों के अलावा और कोई नहीं था। भतीजी निशांशी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसओ हरिकेश राय फोर्स के साथ वहां पहुंचे और जांच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
- कई मामलों में जा चुका है जेल







