Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडलखनऊ आईं प्रियंका अचानक क्यों आ पहुंची खीरी जिले के एक गांव

लखनऊ आईं प्रियंका अचानक क्यों आ पहुंची खीरी जिले के एक गांव

  • शुक्रवार को लखनऊ आईं प्रियंका का रातों-रात अचानक खीरी आने से यूपी की सियासत गरमाई
  • शनिवार को कार से चलकर प्रिंयका खीरी पहुंचे आधे घंटे के बाद हुईं वापस

अब्दुल सलीम खान, लखीमपुर खीरी : कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा शनिवार को अचानक खीरी पहुंची, एक दिन पहले तक ऐसा कोई भी कार्यक्रम निर्धारित नही था, लेकिन पार्टी पदाधिकारिियोँ के साथ मीटिंग के दौरान खीरी जिले में पंचायत चुनाव में दो महिलाओं के साथ हुई चीरहरण की घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वह खीरी आ धमकीं।
खीरी में करीब 35 मिनट के प्रियंका के प्रवास से सूबे की ‌सियायत गरमा गई। प्रियंका वाड्रा खीरी जिले के सेमराघाट गांव में समाजवादी पार्टी के नेता क्रांति कुमार सिंह के घर पर पहुंची।

दरअसल पंचायत चुनाव में जिन दो महिला अनीता और रितुराज सिंह के साथ ज्यादती हुई थी, वह घटना के बाद से सुरक्षा के दष्टि से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह के घर रह रह‌ी हैँ। उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा देने और उनके खड़े रहकर उनकी लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाने आई थीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments