03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

15 हजार के कमीशन के लिए हुई थी आदर्श नगर पुलिस चौकी में रईसजादों के बीच मारपीट

Spread the love
  • दोनों पक्ष अब सुलह करने में जुटे, पुलिस असमंजस में

एफएनएन, रुद्रपुर : शुक्रवार रात आदर्श नगर पुलिस चौकी में दो पक्षों के बीच दे दना दन कमीशन के ₹15000 के लिए हुई थी। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बनने के बाद अब दोनों पक्ष सुलहनामें में जुटे हैं, वहीं पुलिस असमंजस में है। सवाल यह है कि चौकी में मारपीट के बाद अब पुलिस इस मामले में क्या फैसला लेती है। आपको बता दें कि शुक्रवार रात शहर की आदर्श इंदिरा कालोनी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद मारपीट हुई।

एक पक्ष शिकायत लेकर रुद्रपुर कोतवाली के अधीन आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां भी दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए और जमकर पुलिस चौकी में ही मारपीट हो गई, जिसमें दोनों के सात-आठ लोगो के गंभीर चोटें भी आई। चौकी में इसको लेकर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच उनका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

रुद्रपुर कोतवाल विजेंद्र साह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि चौकी में मारपीट करने वाले इन लोगों के खिलाफ पुलिस क्या निर्णय लेती है। घायलों में एक पक्ष के शिवम चौहान, मानस चौहान, हिमांशु मिड्ढा और सागर शामिल है। चौहान ज्वेलर्स का नाम भी सामने आ रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के कृष्ण लाल व अन्य शामिल हैं।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img