03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटे की मौत की खबर सुनी तो थम गई मां की सांसें, विलाप करते-करते त्याग दिए प्राण

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बेहडेकी सैदाबाद गांव निवासी एक महिला ने जैसे ही संदिग्ध बुखार से जूझ रहे बेटे की मौत की खबर सुनी तो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। कुछ ही देर में महिला ने बेटे के गम में विलाप करते हुए प्राण त्याग दिए। मां और बेटे की मौत की खबर मिलने ही पूरे गांव में मातम छा गया।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद गांव में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। इसी गांव निवासी संदीप कुमार (34) पुत्र नोम्मा सिंह परिवहन पुलिस में तैनात थे। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे।

संदीप की हालत बिगड़ते देख उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उस दौरान तो परिवार के सदस्यों ने संदीप की मां करेशनी देवी (70) को नहीं दी।

  • गांव में पसरा मातम
बुधवार को जब बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लाए तो मां को बेटे की मौत की जानकारी मिली। बेटे के मौत की खबर मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और कुछ ही देर में बूढ़ी मां ने भी प्राण त्याग दिए। परिवार में मां और बेटे की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।

बता दें कि इससे पूर्व भी बेहडेकी गांव में संदिग्ध बुखार से दो मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में आकर बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लिए थे। इस समय भी गांव में छह लोग डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। उनका उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img