03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डीजे पर बजी सीटी तो हंगामा हो गया… ठुकराल और शिव अरोरा गुट का आमना-सामना हो गया

Spread the love
  • भाजपा नेता से हाथापाई पर एफआईआर दर्ज कराने नहीं पहुंचा कोई
  • एसओ राजेश पांडे बोले- मौखिक सूचना पर गए थे कार्तिक गार्डन पर तहरीर नहीं मिली

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : विधानसभा चुनाव के नौ माह बाद भी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों में अभी तल्खी कम नहीं हुई है। मामला गदरपुर में एक विवाह समारोह का है, जहां डीजे पर ठुकराल समर्थकों के सीटी बजी गाना बजाने पर भाजपा समर्थकों से कहासुनी हो गई। भाजपा के एक जिला स्तर के पदाधिकारी से हाथापाई हुई। मामला पुलिस तक मौखिक पहुंचा। खुद एसओ राजेश पांडे मौके पर गए लेकिन कोई तहरीर न मिलने पर कार्रवाई का दायरा नहीं बढ़ सका।

मामला रविवार रात का है। गदरपुर के कार्तिक गार्डन में एक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और मौजूदा विधायक शिव अरोरा के समर्थक डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बीच ठुकराल समर्थकों ने सीटी बजी गाने पर थिरकना शुरू किया तो भाजपा पदाधिकारियों से उनकी नोकझोंक हो गई। भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी से हाथापाई तक हुई। यह पदाधिकारी मौजूदा विधायक शिव अरोरा का काफी करीबी है।

शिव अरोरा समेत भाजपा के कई बड़े नेता गदरपुर में उसके घर पहुंचे लेकिन बात लिखा पढ़ी में नहीं आ सकी। मामला दबकर रह गया। बताते तो यह हैं कि इस मारपीट से विवाह समारोह में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि डीजे पर गाना बजाने को लेकर बहस हुई थी, हाथापाई जैसी कोई बात नहीं है।

आपको बताते चलें कि गुजरे विधानसभा चुनाव में सीटी राजकुमार ठुकराल का चुनाव निशान था। हालांकि राजकुमार ठुकराल चुनाव नहीं जीत सके लेकिन रुद्रपुर में सीटी खूब बजी। क्रमश:

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img