03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्षद्वीप गए प्रधानमंत्री मोदी तो मालदीव को लगी मिर्ची! मंत्री शिउना की विवादित टिप्पणी पर भारत ने जताई आपत्ति

Spread the love

एफएनएन,नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव को मिर्ची लगी है और अब मालदीव के नेता बड़बोले बयान दे रहे हैं। मालदीव की युवा अधिकारिता उपमंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की। जिसके बाद भारत ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सामने यह मुद्दा उठाया।

सूत्रों के हवाले से बताया कि मालदीव की युवा अधिकारिता उपमंत्री मरियम शिउना की हालिया टिप्पणियों के संबंध में भारतीय उच्चायुक्त ने माले में मामला उठाया है।

मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। हालांकि, मामले को बढ़ता देख उन्होंने अपना पोस्ट हटा दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मालदीव सरकार ने दी सफाई

वहीं, मालदीव सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत राय है और सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है।

बयान में कहा गया कि सरकार के संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करें।

भारत को मिला मोहम्मद नशीद का साथ

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मरियम शिउना की टिप्पणी की निंदा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से सरकार को टिप्पणियों से दूर रखने का आग्रह किया। मोहम्मद नशीद ने कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि में अहम भागीदार है। साथ उन्होंने मोहम्मद मुइजू से नई दिल्ली को आश्वासन देने के लिए कहा कि टिप्पणियां सरकार की नीति को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज रणनीति पर आज करेंगे मंथन, हर नेता को बतानी होगी कार्ययोजना

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img