03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला, बीते 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले हुए दर्ज

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में कोविड मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में 756 नए कोविड-19 मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र, केरल और जम्मू-कश्मीर से संक्रमण से लोगों की मौत हुई है।

  • रविवार को मामलों में आई गिरावट

शनिवार को, तमिलनाडु और गुजरात से दो-दो मौतें हुईं, जबकि शुक्रवार को 12 मौतें हुईं, जिसमें केरल से पांच, कर्नाटक से चार, महाराष्ट्र से दो और उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, सक्रिय मामलों की कुल संख्या शनिवार के 4,187 से गिरकर 4,049 हो गई है। अब तक, जनवरी 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,18,134 तक पहुंच गई है, जबकि कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,392 हो गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • कई राज्यों में मिले सब-वेरिएंट के मामले

नया JN.1 सब-वेरिएंट ओमीक्रॉन सब वेरिएंट का वंशज है, जिसे BA.2.86 या पिरोला के नाम से जाना जाता है। केरल में इस वेरिएंट का पहला मामला सामने आया। केरल, कर्नाटक में JN.1 वेरिएंट के मामले देखे गए, जबकि भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार,  दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और हरियाणा भी प्रभावित हुए।

  • कोविड सब-वेरिएंट के 619 मामले दर्ज

इन राज्यों ने गुरुवार तक सामूहिक रूप से उप-वेरिएंट के 619 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें कर्नाटक में सबसे ज्यादा यानी 199 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 148 मामले सामने आए हैं। कोविड से कुल 4.4 करोड़ से अधिक व्यक्ती रिकवर हो चुके है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश ने कोविड टीकों की कुल 2,20,67,79,081 खुराक दी हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : एकल महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img