03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Delhi में पड़ोसियों का झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक की मौत, तीसरी मंजिल से सिर पर फेंका गैस सिलेंडर

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के बिंदापुर एक्सटेंशन इलाके में पड़ोसियों के बीच चल रहा विवाद एक युवक की जान ले गया। दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंचे 28 वर्षीय साहिल उर्फ जोजो की गैस सिलेंडर की चपेट में आने से मौत हो गई। आरोप है कि इमारत की तीसरी मंजिल से एक व्यक्ति ने गैस सिलेंडर नीचे फेंका, जो सीधे साहिल के सिर पर जा लगा। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम शर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर शाम बिंदापुर एक्सटेंशन की एक रिहायशी गली में हुई। यहां दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों के बीच बहस और शोर-शराबा सुनकर साहिल मौके पर पहुंचा था।

पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचा था साहिल

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय साहिल उर्फ जोजो ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराने की कोशिश की। वह चाहता था कि आपसी बातचीत से मामला सुलझ जाए और झगड़ा आगे न बढ़े। इसी दौरान विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

तीसरी मंजिल से फेंका गैस सिलेंडर

आरोप है कि इमारत की तीसरी मंजिल पर मौजूद शिवम शर्मा ने गुस्से में आकर बालकनी से गैस सिलेंडर नीचे फेंक दिया। सिलेंडर सीधे साहिल के सिर और शरीर के ऊपरी हिस्से पर जा लगा। गंभीर चोट लगने के कारण साहिल मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग और परिजन तुरंत घायल साहिल की मदद के लिए पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल साहिल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के चलते डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी शिवम शर्मा हिरासत में, परिजनों ने मांगा न्याय

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम शर्मा को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

वहीं, साहिल के चाचा ने बताया कि जब उन्हें भतीजे की गंभीर हालत की सूचना मिली, उस समय वह अपने काम पर थे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें साहिल की मौत की जानकारी मिली। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है। मृतक के चाचा ने कहा कि परिवार को सिर्फ न्याय चाहिए।

पड़ोसियों के बीच मामूली विवाद को शांत कराने की कोशिश में एक युवक की जान जाने से इलाके में भी दुख और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Hot this week

Rudrapur RTO कार्यालय के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, STF ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 75 RC और 7 DL बरामद

एफएनएन , देहरादून/रुद्रपुर : उत्तराखंड में सरकारी कार्यालयों के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img