03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चयन के बाद भी अभिलेख सत्यापन में न आने वाले 156 अभ्यर्थी भर्ती से बाहर, सात दिन का दिया था समय

एफएनएन, देहरादून : चयन के बाद अभिलेख सत्यापन में न पहुंचने वाले 156 अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती से बाहर कर दिया है। इन सभी को सात दिन का समय भी दिया गया था। आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से आदेश जारी किए गए।

आदेश के मुताबिक, आयोग ने छात्रावास अधीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक स्वागती, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, संवीक्षक सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल नौ जुलाई को पुर्नपरीक्षा आयोजित की थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसका परिणाम जारी करते हुए आयोग ने 16 अगस्त से 13 सितंबर तक अपने कार्यालय में अभिलेख सत्यापन किया। सत्यापन में निर्धारित तिथियों पर शामिल न होने वालों को आगामी सात दिन का अवसर दिया गया, लेकिन वह नहीं आए। इन सभी की सूची जारी करते हुए आयोग ने इनकी उम्मीदवारी खत्म कर दी है। अब ये इस भर्ती से बाहर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें..12 साल से फरार चल रहा हत्यारोपित जालंधर से गिरफ्तार, दून में की थी ट्रांसपोर्टर की हत्या

आबकारी सिपाही, परिवहन आरक्षी भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा 11 से

परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही व उप आबकारी निरीक्षक भर्ती के लिए शारीरिक मापजोख परीक्षा 11 जनवरी से पांच परीक्षण केंद्रों पर होगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, रुद्रपुर के 31वीं बटालियन पीएसी में केवल महिलाओं के लिए मापजोख होगा। इसे अलावा 46वीं बटालियन पीएसी रुद्रपुर, आईआरबी फर्स्ट बैलपड़ाव रामनगर नैनीताल, आईआरबी सेकेंड झाझरा देहरादून (केवल महिला अभ्यर्थी) और 40वीं बटालियन पीएसी हरिद्वार में मापजोख परीक्षण होगा। इनके प्रवेशपत्र रविवार को वेबसाइट पर जारी होंगे।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img