03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बहन पर अभद्र टिप्पणी का विरोध किया तो पीट-पीटकर मार डाला

शीशगढ़ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी, चार सगे भाइयों पर एफआईआर

एफएनएन ब्यूरो,बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर रविवार शाम 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक के मामा की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना शीशगढ़ के एक गांव का निवासी 15 वर्षीय किशोर एक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। शाम को वह घर से घूमने निकला था। शिकायतकर्ता ने तहरीर में बताया कि बस्ती में घूम रहे उसके भांजे को एक युवक मिला। युवक ने उसके भांजे से कहा कि वह उसकी बहन से प्यार करता है।

चारों ने मिलकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा

भांजे ने इस पर एतराज जताया तो आरोपी युवक ने मारपीट शुरू कर दी। बहस बढ़ी तो आरोपी ने अपने तीन सगे भाइयों को भी बुला लिया। चारों ने उसकी लात-घूसों से बेरहमी से खूब पिटाई की। पिटाई के बाद उसे बेहोश और मरणासन्न हालत में रोड पर पड़ा छोड़कर चारों आरोपी फरार हो गए।
राहगीरों की सूचना पर परिवार वाले किशोर को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शीशगढ़ थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चारों आरोपी सगे भाई हैं, जो फरार हो गए हैं। मौत की वजह सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी।

दबंगई और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणियों के लिए बदनाम हैं आरोपी

पुलिस को पता चला है कि आरोपी व उसके भाई इलाके में दबंगई और लड़कियों पर टिप्पणी करते रहते हैं। पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें आती रही हैं, पर उनके घरवाले ही उन्हें शह देते हैं।

इंस्टाग्राम पर लड़की का फोटो भी डाला था

जांच में यह भी बात सामने आई हैं कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लड़की का फोटो डालकर कुछ खुराफात की थी। इसकी वजह से छात्र का इन लोगों से अंदरखाने मनमुटाव चल रहा था। मौका देखकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img