03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम धामी को मिली भ्रष्टाचार की शिकायत तो नप गए चीफ टाउन प्लानर, अब शिकायतों की जांच की तैयारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायतों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीफ टाउन प्लानर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. खबर है कि पिछले लंबे समय से चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव की शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रही थी. ऐसे में मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों को गंभीर मानते हुए शशि मोहन श्रीवास्तव को न केवल उनके पद से हटाने के निर्देश दिए हैं, बल्कि शिकायतों की प्राथमिक जांच किए जाने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं. खबर है कि मुख्यमंत्री धामी को मास्टर प्लान और लैंड यूज चेंज को लेकर गड़बड़ी होने की शिकायतें मिल रही थी. इन्हीं शिकायतों पर तथ्य सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने फौरन कार्रवाई करने के आदेश दिए.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शासन में अपर सचिव आवास अतर सिंह की तरफ से इस संदर्भ में आदेश जारी किया गया है. इसके तहत चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव को उनके पद से हटाते हुए उन्हें शासन में अटैच करने के आदेश जारी किये हैं. अब शशि मोहन श्रीवास्तव की जगह वरिष्ठ नगर नियोजन शालू थिण्ड को चीफ टाउन प्लानर की जिम्मेदारी दी गयी है.

खास बात यह है कि कार्रवाई के लिए रविवार को भी सचिवालय में आवास से जुड़े अनुभाग को खुलवाया गया. छुट्टी के दिन शशि मोहन श्रीवास्तव को हटाने के आदेश जारी किए गए. बताया यह भी जा रहा है कि उनके खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं. इसको लेकर स्पष्ट तथ्य सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने रविवार को ही इस पर कार्रवाई के आदेश जारी किए. उधर दूसरी तरफ इस मामले में अब जांच की भी तैयारी की जा रही है. माना जा रहा है कि जल्द ही इन शिकायतों की जांच के लिए किसी अधिकारी को नामित किया जा सकता है. जांच होने तक शशि मोहन श्रीवास्तव को अपर सचिव आवास अतर सिंह के कार्यालय में अटैच रखने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें:- अल्मोड़ा: द्वाराहाट में एक बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Hot this week

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img