पौड़ी के धुमाकोट में खाई में गिरा ट्रक, रामनगर के तीन लोग हुए घायल

एफएनएन, श्रीनगर: पौड़ी जनपद में देर रात फिर एक हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय लोगों द्वारा जब दुर्घटना की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने धुमाकोट कोतवाली में इस बात की सूचना पहुंचाई.

मौके पर पहुँची धुमाकोट पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से घायलों को खाई से सड़क पर लाया गया. सभी को नजदीकी अस्पताल भर्ती किया गया है. बताया गया कि दुर्घटना का शिकार सभी लोग रामनगर के रहने वाले थे. घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा धुमाकोट थाना में सूचना दी गई कि धुमाकोट भौन रोड पर एक ट्रक (UK19CA1110) खाई में गिर गया है. ट्रक में तीन लोग सवार थे. इस सूचना पर उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

SDRF की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया. टीम ने त्वरित और कुशलता से सभी आवश्यक कदम उठाते हुए खाई में गिरे ट्रक में फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया.

घायलों का विवरण

बलवीर सिंह पुत्र कृपाल सिंह, उम्र-30 वर्ष, निवासी रामनगर
महेंद्र पुत्र गोपाल सिंह, उम्र-40 वर्ष, निवासी रामनगर
ज्ञान चन्द पुत्र पवन कुमार, उम्र-45 वर्ष, निवासी रामनगर

उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी की हालत स्थिर बतायी जा रही है.

ये भी पढ़ें:- सीएम धामी को मिली भ्रष्टाचार की शिकायत तो नप गए चीफ टाउन प्लानर, अब शिकायतों की जांच की तैयारी

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img