03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जंगल की आग से वेडिंग हॉल जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड को चार घंटे लगे आग बुझाने में

एफएनएन, श्रीनगर: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग शांत होने के बचाए विकराल होती जा रही है. ताजा मामला पौड़ी जिले के एकेश्वर विकासखंड का है. यहां मंगलवार 11 जून देर शाम को जंगलों में लगी आग रिहायशी इलाके तक पहुंच गई थी. इस आग की चपेट में बडोली गांव में स्थित हरिकिशन वेडिंग हॉल आ गया, जो वनाग्नि में पूरी तरह से जलकर राख हो गया.

जानकारी के मुताबिक बडोली गांव के आसपास जंगलों में लगी आग फैलती हुई मंगलवार शाम तक हरिकिशन वेडिंग हॉल तक जा पहुंची थी. वेडिंग हॉल का मालिक और आसपास के लोग इससे पहले कुछ समझ पाते आग ने पूरे वेडिंग हॉल को अपनी चपेट में ले लिया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वेडिंग हॉल के मालिक ने तत्काल राजस्व विभाग व फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि तबतक वेडिंग हॉल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था. वेडिंग हॉल के मालिक के मुताबिक इस अग्निकांड में उन्हें करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के जंगल फिर से धधकने लगे. दो दिन पहले ही पौड़ी जिले के जंगलों में लगी आग हाईवे तक पहुंच गई थी, जिस कारण हाईवे पर भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. फायर ब्रिगेड की टीम ने हाईवे के आसपास लगी वनाग्नि को बुझाकर उसे फैलने से रोका. वहीं बीते दिन गुरुवार को नैनीताल जिले में वनाग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिसके चपटे में एक स्कूल भी आ गया था. वनाग्नि में स्कूल के तीन कमरे जलकर खाक हो गए. वनाग्नि कैंची धाम मंदिर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन उससे पहले ही वन विभाग और फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया था.

पढ़ें- गंगा घाटों पर अमर्यादित हुए पर्यटकों पर चला पुलिस का हंटर, 185 सैलानियों पर लिया सख्त एक्शन

Hot this week

Haridwar : होटल अलकनंदा PPP मोड पर विवाद, हरीश रावत का प्रदर्शन

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में होटल अलकनंदा...

Haridwar में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तों को...

Topics

Haridwar : होटल अलकनंदा PPP मोड पर विवाद, हरीश रावत का प्रदर्शन

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में होटल अलकनंदा...

Haridwar में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तों को...

Dehradun में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 15 वर्षीय किशोर हिरासत में

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img