03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली प्रदूषण रोकने के लिए किया जा रहा पानी का छिड़काव; लागू हो सकता है ग्रेप का चौथा चरण, लग सकते हैं ये प्रतिबंध

एफ़एनएन, दिल्ली : राजधानी दिल्ली में लगातार चौथे दिन हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। अब प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली फायर सर्विसेज ने दिल्ली सरकार के साथ हाथ मिलाया है। राजधानी के हॉटस्पॉट इलाकों में फायर टेंडरों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके।

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया, ‘आज सुबह से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। हमने 13 हॉट स्पॉट की पहचान की है और हमारा फोकस फिलहाल इन्हीं जगहों पर है। हमारे पास उपलब्ध सभी वाहनों का इस्तेमाल इसके लिए किया जा रहा है। अभी 11 गाड़ियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। दिवाली के बाद और भी वाहनों को तैनात किया जाएगा।’

  • प्रदूषण को लेकर CAQM की होगी बैठक

वहीं, दिल्ली में AQI ‘गंभीर’ (450 से ऊपर) श्रेणी में पहुंचने के चलते ग्रैप का चौथा चरण लागू हो सकता है। इसको लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप समिति की बैठक होगी। अगर ग्रेप का चौथा चरण लागू होता है तो इसके तहत दिल्ली-एनसीआर में हर श्रेणी के निर्माण कार्य बंद हो जाएंगे। इस दौरान ट्रकों पर प्रतिबंध लग जाएगा। सिर्फ आवश्यक सेवाओं की डिलीवरी वाले वाहनों की ही एंट्री हो सकेगी।

  • इन इलाकों में ये रहा एक्यूआई

सफर-इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक हवा की गुणवत्ता रविवार को 410 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शनिवार को यह 504 था। लोधी रोड पर 385 (बहुत खराब), जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी में 456 (गंभीर) दर्ज किया गया। नोएडा में एक्यूआई 466 (गंभीर) दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता 392 (बहुत खराब) दर्ज किया गया।

 

 

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img