03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली: ‘दोस्त को कॉल करना है जरा अपना मोबाइल दो’, पत्नी से मांगा फोन तो घोंप दी कैंची

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली:  मीत नगर इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी से कहा सुनो मुझे अपने एक दोस्त को कॉल करनी है जरा अपना मोबाइल दो। युवक मोबाइल लेकर बालकनी में अकेले में बात करने के लिए जाने लगा। पत्नी ने उसे रोका और उसके सामने ही बात करने के लिए कहा।

पति ने मना किया तो पत्नी ने पहले उसे पीटा और फिर ड्रेसिंग टेबल से कैंची उठाकर सिर पर वार कर दिए। 32 वर्षीय युवक की शिकायत पर ज्योति नगर थाना ने पत्नी के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वेज बिरयानी बेचता है युवक

पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ मीत नगर में रहता है। परिवार में पत्नी, माता-पिता हैं। वह वेज बिरयानी बेचने का काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवक ने कहा कि जहां वह रेहड़ी लगाता है, वहां पर खुदाई का काम चल रहा है। उसके चलते वह रेहड़ी नहीं लगा रहा।

पत्नी बोली- मेरे सामने करो फोन पर बात

उसने अपनी पत्नी से अपने दोस्त को कॉल करने के लिए फोन मांगा। पत्नी ने उसे फोन दे भी दिया। वह फोन लेकर बालकनी में जाकर अकेले में बात करना चाहता था। आरोप है कि पत्नी ने उसे रोक दिया और उसके सामने ही फोन पर बात करने के लिए कहा।

पति ने ऐसा करने से मना किया तो पत्नी गुस्सा हो गई और पति को पीटने लगी। शोर होने पर युवक के माता-पिता भी आ गए और वह बेटे को बचाने लगे। इस बीच महिला ने कैंची से पति के सिर पर वार कर दिए। घायल हालत में स्वजन ने युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर पर तीन टांके आए।

ये भी पढ़ें… संतोष से मिले अजय, राज्यपाल बनने की दी बधाई

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img