03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

11 और 12 जून को हरिद्वार में होगी विहिप की बैठक, देश के शीर्ष 300 से अधिक संत और महात्मा होंगे शामिल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक 11 और 12 जून को निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में होगी। इसमें देश के शीर्ष 300 से अधिक संत और महात्मा शामिल होंगे। ज्ञानवापी, कुतुब मीनार और ताजमहल पर उठे विवाद के बीच होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मार्गदर्शक मंडल बैठक के लिए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी शीर्ष संतों से संपर्क कर रहे हैं। जिसमें वह बैठक के मुद्दों और देश में चल रहे हालातों को लेकर संतों से फीड बैक ले रहे हैं। कुटुंब प्रबोधन, घर वापसी जैसे प्रस्तावित विषयों पर विचार मंथन होगा। जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता पर भी विचार किया जा सकता है। हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्राओं पर देश के कई हिस्सों में हुई पत्थरबाजी और सांप्रदायिक घटनाओं पर संतों से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में अब शिवलिंग मिलने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। बदली हुई परिस्थितियों में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में इस मामले को संतों के सामने रखा जाएगा। जो संत निर्णय लेंगे, विहिप उस पर अमल करेगा। अशोक तिवारी ने सोमवार को श्रीपंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत रघुमुनि, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, श्रीमहंत रविंद्रपुरी, श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शिवशंकर गिरी, जसविंदर सिंह शास्त्री, महंत दामोदर दास, आचार्य महामंडलेश्वर विशोक आनंद भारती, आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरि, शांतिकुज प्रमुख डॉ. चिन्मया पांडेय आदि से मिलकर बैठक में आने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर मयंक चौहान, संजय वर्मा, प्रमोद पाल, प्रणव त्यागी आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img