03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : केंद्रीय गृह सचिव ने ली बैठक, 23 तक केंद्र को भेजा जाएगा 51 वाइब्रेंट विलेज का एक्शन प्लान

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार की ओर से 23 अक्तूबर तक राज्य के 51 सीमांत गांवों का विलेज एक्शन प्लान तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। इसके साथ उत्तराखंड शासन की ओर से केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया कि उसे वीवीपी (वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम) के पोर्टल को देखने का अधिकार दिया जाए, ताकि संबंधित कार्यों का शीघ्रता के साथ अनुपालन किया जा सके।

अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में चार राज्यों और समस्त केंद्रीय मंत्रालयों ने प्रतिभाग किया। बैठक में गृह सचिव ने उत्तराखंड राज्य को 51 सीमांत ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान अति शीघ्र बनाकर केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।

सीएस राधा रतूड़ी ने बताया, विलेज एक्शन प्लान 23 अक्तूबर तक भेज दिए जाएंगे। एसीएस ने आग्रह किया कि चीन सीमा पर स्थित गांवों से आईटीबीपी एवं आर्मी की ओर से स्थानीय उत्पादों की खरीद की जाए तो इससे यहां के ग्रामीणों की आजीविका के साधन बढ़ेंगे एवं पलायन को रोका जा सकेगा। एसीएस के अनुरोध पर केंद्रीय गृह सचिव ने राज्य सरकार को सकारात्मक आश्वासन दिया। बताते चलें कि इन मुद्दों पर सात अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की बैठक में भी चर्चा की गई थी।

  • वाइब्रेंट विलेज

2,967 वाइब्रेंट विलेज हैं अरुणाचल, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश व लद्दाख में।
662 कुल गांवों की पहचान की गई है पहले चरण में।
51 वाइब्रेंट विलेज चिह्नित किए गए हैं उत्तराखंड में।

Hot this week

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

Topics

Mohabbewala में सीमेंट लदा 16 टायरा ट्रक पलटा, दो लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, देहरादून : Mohabbewala देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में...

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img