03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में 29 लेक्चरर के हुए तबादले, अपर शिक्षा निदेशक ने जारी किए आदेश

एफएनएन, देहरादून : शिक्षा विभाग में 29 लेक्चरर के पारस्परिक तबादले किये गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए 10 जुुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। विभाग अब तबादले कर रहा है।

इसी क्रम में टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली आदि जिलों के शिक्षकों के दुर्गम क्षेत्र से दुर्गम एवं सुगम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में तबादले किए गए हैं। अपर शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तबादला पाने वाले शिक्षकों को 10 दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होगा।

पारस्परिक तबादला पाने वाले शिक्षक का पूर्व में कही अन्य तबादला हुआ है तो उनका पारस्परिक तबादला मान्य नहीं होगा। अपर निदेशक के मुताबिक तबादला एक्ट में व्यवस्था है कि पारस्परिक तबादले वर्ष में कभी भी किए जा सकते हैं। इसके लिए तबादलों को लेकर गठित समिति एवं उच्च स्तर से अनुमोदन की जरूरत नहीं होती है।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img