03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेश में मिले छह नए कोरोना संक्रमित, लंबे समय बाद देहरादून में नहीं आया एक भी मामला सामने

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए। अब उत्तराखंड में 177 एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, लंबे समय बाद ऐसा हुआ जबकि देहरादून में कोई भी कोरोना का केस सामने नहीं आया। मंगलवार को हरिद्वार में चार और रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक-एक मरीज मिला। संक्रमितों की घटती संख्या से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली।

देहरादून सहित बाकी किसी भी जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। वहीं, मंगलवार को दस कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में 177 कोविड एक्टिव केस में सर्वाधिक 108 हरिद्वार में, 17 देहरादून और 19 ऊधमसिंह नगर में हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 8581 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img