03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा : दो दिन में केदारनाथ हेली सेवा के 3500 टिकट बुक, पढ़िए कब तक करा सकते हैं बुकिंग

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग तेज हो गई है। दो दिन के भीतर ही करीब 3500 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। केदारनाथ यात्रा के लिए फिलहाल छह मई से 20 मई के बीच के लिए हेली सेवा का टिकट बुक करा सकते हैं।

केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा संचालित की जाती है। कोरोना की स्थिति सामान्य होने के बाद इस साल चारधाम यात्रा को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां की गई हैं। हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहले दिन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएनवीएन) की वेबसाइट खुलते ही दो घंटे भीतर 2140 टिकटों की बुकिंग हो गई। हेली सेवा के लिए श्रद्धालुओं के इस रुझान से ही साफ हो गया है कि इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचेंगे।
  • ये कंपनियां दे रही सेवाएं

सिरसी, फाटा, गुप्त काशी से नौ एविएशन कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट और आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन और पिनाक्ल एयर तथा सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली और केट्रल एविएशन की ओर से सेवाएं दी जा रही हैं।

  • गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750 रुपये किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750 रुपये, फाटा से 4720 रुपये और सिरसी से केदारनाथ 4680 रुपये किराया है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्री जीएमवीएन की वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर हेली सेवा की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img