03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : रोपवे प्रोजेक्ट को फास्ट ट्रैक मोड में मिलेगी मंजूरी, जानिए योजना के बारे में सब कुछ

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में लगने वाले रोपवे प्रोजेक्ट को अब शीघ्र ही पर्यावरणीय मंजूरी मिल सकेगी। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने रोपवे सहित ऐसे उद्योगों को पर्यावरणीय मंजूरी देने के लिए एक कमेटी का गठन किया है, जो उद्योग किसी कैटेगरी में नहीं आते हैं। इसके बाद रोपवे प्रोजेक्ट सहित होटल, धर्मशालाओं और अन्य प्रकार के प्रोजेक्ट फास्ट ट्रैक मोड में मंजूरी मिल सकेगी।

बीते दिनों देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद धामी सरकार ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के एमओयू साइन किए हैं। ऐसे प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से तैयारी कर दी है। खासकर पर्यावरणीय स्वीकृतियों के चक्कर में प्रोजेक्ट लंबे समय तक अटके रहते हैं। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए रास्ता निकाला गया है।

इसके लिए पीसीबी की ओर से एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। उच्च स्तर पर गठित समिति राज्य में स्थापित या संचालित होने वाले ऐसे उद्योगों एवं परियोजनाओं की श्रेणी निर्धारित करेगी, जो अभी किसी श्रेणी में नहीं आते हैं। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

  • मुख्य पर्यावरण अधिकारी को बनाया कमेटी का अध्यक्ष
मुख्य पर्यावरण अधिकारी चंदन सिंह को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पर्यावरण अभियंता पीके जोशी, डॉ. अंकुर कंसल, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह और सहायक पर्यावरण अभियंता सुभाष चंद्र पंवार को बतौर सदस्य कमेटी में शामिल किया गया है।

उत्तराखंड की भौगोलिक स्थितियां भिन्न होने से यहां कई ऐसे प्रोजेक्ट संचालित होते हैं, जो दूसरे प्रदेशों में नहीं हैं। रोपवे प्रोजेक्ट भी इनमें से एक है। इसलिए पूर्व में इन प्रोजेक्ट और ऐसे उद्योगों की कैटेगरी निर्धारित नहीं है। उत्तराखंड में लगने वाले रोपवे प्रोजेक्ट और अन्य प्रकार के उद्योगों की श्रेणी निर्धारित कर शीघ्र आगे की कार्रवाई की जा सके, इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img