03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल चुनाव रैली खराब मौसम के चलते रद्द, आज होना था कार्यक्रम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : खराब मौसम के चलते पीएम मोदी की उत्तराखंड में होने वाली वर्चुअल चुनाव रैली रद्द कर दी गई है। उत्तराखंड के चुनावी समर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैलियों का आगाज आज से होने वाला था। प्रधानमंत्री भाजपा के जन चौपाल कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे और पार्टी के समर्थन में वोट देने की अपील करने वाले थे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, वर्चुअल रैलियों के साथ पीएम मोदी जनसभाएं भी करने वाले हैं। उनकी जनसभा की तिथियां जल्द प्राप्त हो जाएंगी। पीएम आज सुबह 11 बजे अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत जिलों के मतदाताओं को संबोधित करने वाले थे। लोकसभा क्षेत्रों में पीएम की वर्चुअल रैलियों के कार्यक्रम की संभावित तिथियां प्राप्त हुई हैं। जल्द उनकी रैलियों का तय कार्यक्रम उपलब्ध हो जाएगा।

बहरहाल अभी जो संभावित वर्चुअल रैलियां प्रस्तावित हैं, उनमें प्रधानमंत्री छह फरवरी को पौड़ी संसदीय क्षेत्र, आठ फरवरी को टिहरी संसदीय क्षेत्र, 10 को हरिद्वार और 12 फरवरी को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को वर्चुअल संबोधित कर सकते हैं।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img