03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : जानिए किन वीआईपी मतदाताओ ने किया मताधिकार का प्रयोग

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए वीआइपी वोटर्स ने भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। साथ ही आम जनता से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी के साथ आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।

सीएम धामी पत्नी और मां संग पहुंचे वोट डालने

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने के लिए लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में अपनी मां विशना देवी और पत्नी गीता धामी के साथ आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।

सांसद निशंक ने बेटी संग डाला वोट

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून के हाथी बड़कला केंद्रीय विद्यालय में अपनी बेटी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।

पहले मतदान, फिर जलपान

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सुबह आठ बजे 8:00 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उनके बडे़ पुत्र श्रद्धेय रावत और छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी मतदान किया। महाराज ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदाताओं से अपील की कि वह अपने अपने घरों से निकलकर सबसे पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

कर्नल कोठियाल ने डाला वोट

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने उत्तरकाशी जिले के बूथ नंबर- 78 जोशियाड़ा में मतदान किया।

बाबा रामदेव ने की वोट डालने की अपील

योग गुरु बाबा रामदेव ने कनखल दादू बाग स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान आचार्य बालकृष्ण ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए घरों से निकलकर वोट डालने की अपील की है। साथ ही आम मतदाताओं ने योग गुरु और आचार्य के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img