03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : समूह-ग भर्तियों के पेपर लगातार हो रहे लीक, 20 हजार पदों पर भर्ती सरकार के लिए बड़ी चुनौती

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) ने 25 जुलाई 2015 को राजकीय पर्यवेक्षक के 76 पदों पर भर्ती परीक्षा 475 केंद्रों पर कराई थी। इसमें 1,89,423 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के दिन ही पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद परिषद को यह परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद सरकार ने प्रदेश में समूह-ग भर्तियों के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्थापना कर दी थी।

  • यूकेएसएसएससी : 2022 में लीक हुए पेपर

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने समूह-ग की करीब 84 भर्तियां कराई, लेकिन पिछले साल आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती और वन दरोगा भर्ती का पेपर लीक सामने आया। कई अन्य भर्तियों पर भी सवाल उठे थे। उम्मीदवारों का भरोसा डगमगा गया। लिहाजा, सरकार ने समूह-ग की भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दी थीं।

  • यूकेपीएससी : पटवारी-लेखपाल भर्ती रद्द, अन्य पर भी जांच
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पिछले साल सितंबर से समूह-ग की भर्तियों का कैलेंडर जारी किया। इसी हिसाब से परीक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन आठ जनवरी को हुई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। यह आयोग की पहली ऐसी परीक्षा है, जिसका पेपर लीक हुआ है। अब सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर प्रदेश में समूह-ग भर्तियों की परीक्षाएं कौन कराए।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img