Monday, July 28, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : किस आधार पर वोट मांग रही भाजपा-कांग्रेस : मनीष सिसोदिया

उत्तराखंड : किस आधार पर वोट मांग रही भाजपा-कांग्रेस : मनीष सिसोदिया

एफएनएन, देहरादून : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर ये दोनों दल किस आधार पर वोट मांग रहे हैं। दोनों दलों ने प्रदेश में 10-10 साल शासन किया, बावजूद इसके उन्होंने प्रदेश का विकास नहीं किया। यह इससे समझा जा सकता है कि राज्य गठन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने 9245 घोषणाएं की। इनमें से सिर्फ 18 ही धरातल पर उतरी हैं। 500 घोषणाएं कागजों पर पूरी हुई हैं। शेष पर कोई काम नहीं हुआ है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की कई विधानसभाओं में प्रचार के दौरान उन्हें जनता में पार्टी के प्रति उत्साह देखने को मिला है। जिस तरह का चुनावी माहौल है, ऐसी स्थिति वर्ष 2013 में दिल्ली में थी। वहां भाजपा व कांग्रेस के जमे होने के बावजूद जनता ने आप को लाने का मन बना लिया था। इसके बाद दिल्ली की जनता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही स्थिति इस समय उत्तराखंड में नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा क्या घोषणापत्र के जरिये कुछ और फर्जी घोषणा करना चाहते हैं। इनके मन में केवल भ्रष्टाचार भरा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन हो रहा है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments