03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : मतदान से ठीक पहले यहां भारी मात्रा में शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया था। इसी के चलते हर दिन शराब व कैश बरामद हो रहे हैं। मतदान से ठीक एक दिन पूर्व भी पिथौरागढ़ में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जिले में पुलिस और एसओजी टीम ने तीन स्थानों पर छापेमारी के दौरान 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, पांच लीटर कच्ची शराब  के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया । अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया।

पुलिस उपाधीक्षक सुमित पांडेय के नेतृत्व में  एसओजी व वड्डा पुलिस चौकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से वड्डा क्षेत्र मे स्थित शराब की दुकान व गोदाम में छापेमारी की गई । गोदाम में वैधता समाप्त हो चुकी  17 पेटी बीयर बरामद हुई । इसके अलावा छह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी होशियार नाथ को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरा मामला जौलजीबी थाना क्षेत्र का है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक  प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने  बलमरा में चैकिंग के दौरान मनी राम को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक  कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व मेंं पुलिस टीम ने अनवर तिराहा धारचूला के पास वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 05ए- 7177 में से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की ।वाहन चालक पवन सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वाहन सीज किया गया। 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

  • शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज

विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर पुलिस का शराब के खिलाफ अभियान जारी है। जिले में पुलिस और एसओजी टीम ने तीन स्थानों पर छापेमारी के दौरान 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, पांच लीटर कच्ची शराब  के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया।

पुलिस उपाधीक्षक सुमित पांडेय के नेतृत्व में एसओजी व वड्डा पुलिस चौकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से वड्डा क्षेत्र मे स्थित शराब की दुकान व गोदाम में छापेमारी की गई। गोदाम में वैधता समाप्त हो चुकी 17 पेटी बीयर बरामद हुई। इसके अलावा छह पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। आरोपी होशियार नाथ को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरा मामला जौलजीबी थाना क्षेत्र का है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलमरा में चैकिंग के दौरान मनी राम को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व मेंं  पुलिस टीम ने अनवर तिराहा धारचूला के पास वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 05ए- 7177 में से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन चालक पवन सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वाहन सीज किया गया।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img