03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों का असल हितैशी : कंडारी, देहरादून पहुंचे यूएसनगर के पदाधिकारी 

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, उधम सिंह नगर के पत्रकारों ने देहरादून में यूनियन के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्व का निह्वान पूरी निष्ठा से करने का भरोसा जताया। शुक्रवार को उधम सिंह नगर जनपद से यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भास्कर पोखरियाल, जिलाध्यक्ष कंचन वर्मा व संदीप पांडे देहरादून पहुंचे।

जहां प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, संगठन मंत्री तिलकराज ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने बताया कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिये काम करने वाला काफी पुराना संगठन है। संगठन पत्रकारों का असल हितैशी है। संगठन में साफ छवि के पत्रकारों को स्थान देकर इसकी मजबूती के लिये लगातार काम किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कुमाऊं में संगठन को बल देने की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार फुटेला को सौंपी गयी है, जो अच्छा काम कर रहे हैं। कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी पत्रकार संगठन को आगे बढ़ाने में अपने दायित्व का निह्वान बेहतर ढंग से करेंगे। वहां पर देहरादून इकाई के अध्यक्ष अनिल चंदोला, कोषाध्यक्ष राजेश बर्थवाल, प्रचार मंत्री मंगेश कुमार, दीपक, किशोर रावत, संजय नेगी, शिवेश शर्मा, अंकित पांडे आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img