03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में यूनिटी लॉ कॉलेज की छात्रा ने 3 मेडल प्राप्त कर रचा इतिहास

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के दीक्षांत समारोह में यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर की विधि छात्रा मेघा रावत ने टॉप कर वाईस चांसलर गोल्ड मेडल, गौरा देवी गोल्ड मेडल, ठाकुर इंद्र सिंह नयाल मेमोरियल गोल्ड मेडल सहित 3 मेडल प्राप्त कर यूनिटी लॉ कॉलेज का नाम रोशन किया।

समारोह में वर्चुवल् माध्यम से जुड़े उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी एवं समारोह में उपस्थित अतिथि प्रधान मंत्री जी के सलाहकार भाष्कर खुलबे, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने छात्रा मेघा रावत और यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ )के एस राठौर को शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में नई उपलब्धियों को छूने का आशीर्वाद दिया। कॉलेज के संरक्षक आर पी शर्मा, डायरेक्टर नितिन शर्मा, अतुषा शर्मा, सहित समस्त प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को शुभकामनाये दी हैं। वर्ष 2008 में स्थापित कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने मेडल प्राप्त कर विधि क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किये है।

कॉलेज के संरक्षक ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक समस्त सुविधाएं उपलब्ध की गई है और भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा ताकि कॉलेज के विद्यार्थी नित नये आयाम छूते रहें।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img