03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री के भाई पर जमीन हड़पने का आरोप, वृद्धा ने किया आत्मदाह का प्रयास

एफएनएन,रुद्रपुर : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए एक वृद्धा ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। वह पेट्रोल और माचिस की डिब्बी लेकर बीच बाजार पहुंच गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों और एलआईयू कर्मी ने किसी तरह से वृद्धा के हाथ से पेट्रोल और माचिस की डिब्बी छीनी। आला अधिकारियों के समझाने बुझाने पर महिला शांत हुई। वहीं शिक्षा मंत्री के भाई का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गत दिवस ग्राम बिचपुरी बाजपुर निवासी वृद्धा परमजीत कौर हाथों में पेट्रोल और माचिस लेकर भगत सिंह चौक पहुंच गई। जहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया ।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से वृद्धा की हाथ से पेट्रोल की कैन छीनी ।सूचना मिलने पर सीओ दीपशिखा ,तहसीलदार प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। वृद्धा का कहना था कि उसने शिक्षा मंत्री के भाई को 1 एकड़ भूमि 3 वर्ष के लिए लीज पर दी थी लेकिन उन्होंने ढाई एकड़ भूमि 30 वर्ष पर लीज पर करवा ली और जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर शांत किया ।उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। महिला कहना था कि वह अधिकारियों के चक्कर काट काट कर थक चुकी है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं शिक्षा मंत्री के भाई ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img