03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : आयोग ने जारी किया 16 परीक्षाओं का कैलेंडर, जानिए पटवारी, लेखपाल सहित कौन सी भर्ती कब होगी

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में पटवारी, लेखपाल की भर्ती नवंबर में होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 16 भर्तियों की तिथि जारी कर दी है। यह प्रस्तावित कैलेंडर है, जिस पर आयोग काम करेगा। आयोग के अध्यक्ष एस राजू के मुताबिक, पिछले पांच साल में आयोग ने 11606 पदों के लिए 86 लिखित परीक्षाएं कराई हैं। इसमें से अधिकांश के रिजल्ट संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं।

5300 पदों की भर्ती की विज्ञप्तियां जारी की गई हैं, जिनके लिए करीब 20 परीक्षाओं का आयोजन इसी साल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों के लिए पदों का एकत्रीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छह ऑनलाइन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने उम्मीदवारों का आश्वस्त किया कि वह नॉर्मलाइजेशन को लेकर चिंतित न हों क्योंकि यहां आईआईटी कैट, गेट व एसएससी जैसी प्रक्रिया को अमल में लाया जाता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता प्राथमिकता है। गड़बड़ी करने वाले जेल भी गए हैं। इसके साथ ही आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया।
  • किस माह में होगी कौन सी भर्ती परीक्षा
जून
– वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पेच भर्ती
– अनुदेशक विद्युत, कर्मशाला अनुदेशक, आदि
– मत्स्य निरीक्षक भर्ती
जुलाई 
– मानचित्रकार, प्रारूपकार, सर्वेयर
– वन आरक्षी
– मुख्य आरक्षी (पुलिस दूरसंचार विभाग)अगस्त 
– राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक, सहायक विकास अधिकारी, सहकारी निरीक्षक आदि
– गन्ना पर्यवेक्षक, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक आदि
– अनुश्रवण सहायक, प्रयोगशाला सहायक, सहकारिता पर्यवेक्षक आदिसितंबर

– बंदीरक्षक भर्ती परीक्षा
– चारा सहायक ग्रुप-2, 3, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, सहायक कृषि अधिकारी आदि
– पुलिस आरक्षी भर्ती
अक्तूबर
– पुलिस निरीक्षक भर्ती
– अवर अभियंता भर्ती
नवंबर
– अन्वेषक कम संगणक, सांख्यिकी सहायक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी आदि।
– राजस्व उप निरीक्षक, पटवारी, लेखपाल भर्ती।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img