03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चीन और नेपाल सीमा पर शान से फहराया तिरंगा, जवानों ने धूम धाम से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के अधिकारियों और कार्मिकों ने तिरंगा फहराया। वहीं, कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही महानिदेशक एसएसबी का शुभ संदेश सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को पढ़कर सुनाया।

इसके अलावा व्यास घाटी में 11वीं वाहिनी की उच्च हिमालयी सीमा चौकियों में जहां पर वर्तमान समय में बर्फ जमी है, वहां भी समवाय प्रभारियों द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । भारत-नेपाल सीमा पर उपस्थिति नेपाल एपीएफ के साथ उपहार व मिठाईयों का आदान प्रदान भी किया गया।

इस अवसर पर कमाडेंट 11वीं वाहिनी महेन्द्र प्रताप ने कहा कि आप बल के आदर्श वाक्य हैं। वाहिनी व बल के गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखें और एक सबल, सशक्त समृद्ध राष्ट्र के सपने को साकार करें।

गुंजी में 10500 फीट की ऊंचाई पर 7 वीं वाहिनी आईटीबीपी के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा फहराया। वहीं, ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। वहीं, सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच मैत्री बॉलीबाल का आयोजन भी किया गया।

Hot this week

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img