03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर 13 लोगों को किया निष्कासित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महानगर ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें धर्मपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार और कैंट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दिनेश रावत का भी नाम शामिल है।

देहरादून महानगर की कुछ सीटों पर काफी समय से भाजपा में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। कुछ सीटों पर तो भाजपा में बगावत भी खुलकर सामने आ रही है। ऐसे में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से कुछ पदाधिकारी और सदस्य पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे थे। कई बार उन्हें आगाह किया गया, लेकिन वे नहीं माने। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विरोध और बढ़ गया था। कुछ ने तो खुली बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल भी ठोकी है। ऐसे में महानगर भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

  • इन्हें किया निष्कासित

पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह पंवार, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता दिनेश रावत, मंडल मंत्री अबल सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा सदस्य सौरभ उनियाल, बूथ अध्यक्ष सूरज मेहरा, पूर्व महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, मंडल महामंत्री विनोद रावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश उनियाल, सदस्य उमेश पुंडीर, सदस्य राजन पंवार और पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र पंवार।

  • उत्तरकाशी जिपं की उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल

उत्तरकाशी जिला पंचायत की उपाध्यक्ष कविता परमार शनिवार को देहरादून में भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा के हरिद्वार रोड स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने जिपं उपाध्यक्ष परमार और उनके पति यजुवेंद्र परमार समेत उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। राज्यसभा सदस्य बंसल ने कहा कि जिपं उपाध्यक्ष परमार व उनके समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से उत्तरकाशी समेत आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर समाजसेवी यजुवेंद्र परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिपं अध्यक्ष को निलंबित करने का सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि अब कानूनी लड़ाई में इस मामले में मजबूती से पक्ष रखा जाएगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img