03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल गांधी की दादी ने लगाई थी इमरजेंसी, कांग्रेस है तानाशाह : अजय

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : देश के रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट रविवार को रुद्रपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के लिए डोर-टू-डोर जाकर भाजपा के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। रुद्रपुर पहुंचने पर रक्षा राज्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर अजय भट्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जिसमें कभी मां तो कभी बेटा ही अध्यक्ष होता है, इसे ही राजशाही और तानाशाही कहा जाता है। ऐसी पार्टी के सांसद राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह कहते हैं तो खुद राहुल उपहास के पात्र बन जाते हैं। राहुल गांधी वो नेता हैं, जो अपने सलाहकारों की तैयार की हुई स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वे क्या बोल रहे हैं, किसके बारे में बोल रहे हैं क्यों बोल रहे हैं यह शायद उन्हें खुद को भी पता नहीं होता है।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह कहा है। राहुल गांधी के इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि हां मोदी तानाशाह हैं, क्योंकि उन्होंने कोविड काल में गरीबों को मुफ्त राशन दिया, महिलाओं के खाते में पैसा दिया, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया। मजदूरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। कोरोना से देश को बचाने के लिए मुफ्त में वैक्सीन लगाने का अभिायन अभी चल रहा है। अगर यह तानाशाही है तो हांं मोदी तानाशाह हैं।

किसानों के खाते में सीधे 2000-2000 रुपये ट्रांसफर करने, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवाद पर शिकंजा कसना तानाशाही है तो मोदी तानाशाह हैं। देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना यदि तानाशाही है तो मोदी तानाशाह है। अजय भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का इतिहास पढ़ लेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि तानाशाही भाजपा में नहीं बल्कि कांग्रेस में थे। रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि तानाशाही का असली अर्थ मैं बताता हूं।

12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर उन पर छह साल तक चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लगाया था, किंतु तानाशाह इंदिरा गांधी ने अदालत के इस निर्णय को मानने से इनकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की घोषणा की और 26 जून को देश में इमरजेंसी लागू कर दी थी, इसे कहते हैं तानाशाही।1984 में सिखों का कैसे कांग्रेसियों ने नरसंहार किया था यह किसी से छिपा नहीं है। फिर भी राहुल गांधी के पापा कहते हैं कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिल ही जाती है, इसे कहते हैं तानाशाही। 1984 के सिख नरसंहार करने वालों को सजा दिलाने का काम भी भाजपा की सरकार में हुआ, कांग्रेस ने तो सिखों के कातिलों को संरक्षण देने से लेकर मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है, इसे कहते हैं तानाशाही।

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को वोट देने की अपील। रक्षा राज्यमंत्री ने रुद्रपुर में घर घर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस मौके पर सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, रामप्रकाश गुप्ता, तरुण दत्ता, विकास शर्मा, सुरेश कोली, राधेश शर्मा, नितिन, नरेश उप्रेती, चंद्रसेन कोली, सुरेश पांडेय, नीरज शर्मा, लीलाधर पांडेय आदि मौजूद थे।

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img