Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : छात्रों को बड़ी राहत, स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुलेगा...

उत्तराखंड : छात्रों को बड़ी राहत, स्नातक दाखिलों के लिए फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, 13 हजार सीटों पर है मौका

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं अंक सुधार परीक्षा पास करने वाले 6923 छात्रों के लिए सरकार ने एक और राहत भरी खबर दी है। तय किया गया है कि इन छात्रों को स्नातक दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान कोई भी छात्र दाखिला ले सकेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बातचीत में बताया कि प्रदेश के राज्य विवि व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की करीब 13 हजार सीटें रिक्त हैं। इस बीच अंक सुधार परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें 12वीं में 6923 छात्र-छात्राएं और पास हो गए हैं।

इनके स्नातक दाखिलों के लिए सरकार दोबारा समर्थ पोर्टल खोलने जा रही है। मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि जिन छात्रों का दाखिला सीयूईटी न देने से गढ़वाल विवि और उसके संबद्ध कॉलेजों में नहीं हो पाया है, वे भी इस दौरान समर्थ पोर्टल के माध्यम से राज्य विवि परिसर व उसके संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में दाखिला ले सकेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments