03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश में 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश

एफएनएन, देहरादून:  प्रदेश में गरीब एवं बेसहारा लोगों को शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।सभी डीएम से कहा गया कि इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, निशुल्क कंबल वितरण, रैनबसेरों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित जैसे कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के कई क्षेत्रों का भ्रमण कर आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगों का हालचाल जाना था।

इस दौरान उन्होंने लोगों को कंबल आदि वितरित किए। इस मौके पर सीएम ने सभी डीएम एवं नगर आयुक्तों को बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने तहसील एवं ब्लाक स्तर पर यह व्यवस्था बनाने को कहा था। इसके लिए सभी एसडीएम को जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए थे।

ये भी पढ़ें…देहरादून: शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने में पीसीएस सहित 28 पर मुकदमा, लोकसेवकों के 10 नाम भी आए सामने

अब सचिव आपदा प्रबंधन की ओर से राज्य आपदा मोचन निधि मद के रिस्पॉन्स और रिलीफ मद से एक करोड़ 35 लाख की धनराशि सभी जिलाधिकारियों को स्वीकृत की गई है। इसमें पौड़ी को 15 लाख और अन्य जिलों को 10-10 लाख की धनराशि दी गई है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img