Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर डाला एसिड,...

उत्तराखंड : घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे पर डाला एसिड, परिजनों ने दी तहरीर

एफएनएन, देहरादून : कोतवाली क्षेत्र के तिलक रोड पर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एसिड डाल दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूद्र कटारिया (2 वर्ष) पुत्र महेश कटारिया निवासी भजन आश्रम 3, तिलक रोड, जिला देहरादून रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ थी।

इस दौरान अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की निकर पर एसिड डाल दिया। एसिड डालते ही बच्चे की चीख-पुकार मच गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की मां ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चे के पिता महेश कटारिया किसी जरूरी काम से हरिद्वार गए हुए थे। परिजनों की सूचना पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। एसपीएस राजकीय अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराने के बाद उन्होंने कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

ऋषिकेश कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments