Saturday, March 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : चार जिलों में मिले 21 नए कोरोना संक्रमित, सात मरीज...

उत्तराखंड : चार जिलों में मिले 21 नए कोरोना संक्रमित, सात मरीज हुए ठीक, प्रदेश में सौ के पार सक्रिय मामले

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि सात मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमित मामले बढ़ने से सक्रिय मामले 100 के पार हो गए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92386 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 2987 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

देहरादून जिले में 13, नैनीताल में पांच, उत्तरकाशी में दो, हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। सात मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। अब तक 88785 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 103 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। टिहरी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में एक भी सक्रिय मामले नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments