03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

घास मंडी में पार्क से हटाई गई देवी देवताओं की मूर्तियां

Spread the love

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : रुद्रपुर की घास मंडी में स्थित एक पार्क में लगाई गई देवी-देवताओं की मूर्तियों को आज प्रशासन और नगर निगम की टीम ने हटा दिया। इस स्थान पर बने चबूतरों को ध्वस्त कर दिया गया और मूर्तियों को सुरक्षित नगर निगम पहुंचा दिया गया। आपको बता दें कि घास मंडी में पार्क में लगी दुर्गा, शनि देव, हनुमान और माँ काली की इन मूर्तियों का मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने विरोध किया था। पार्क के एक कोने में शहीद की प्रतिमा पूर्व से स्थापित है, इसलिए यहां दूसरे कोने में मूर्तियां रखने का विरोध किया गया था। इसको लेकर घास मंडी में दो गुट बन गए थे और तनाव का माहौल था। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस मामले की शिकायत होने के बाद नगर निगम ने जांच कराई और पार्क पर कब्जा पाया। इसी आधार पर आज विरोध के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में मूर्तियों को हटा दिया गया।

नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि मूर्तियों को सासम्मान सुरक्षित नगर निगम में रखवाया गया है। मूर्ति स्थापित करने वाले लोग अगर उन्हें लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। नहीं तो किसी मंदिर में इनकी स्थापना भी कराई जा सकती है। वहीं एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि नियमानुसार मूर्तियों को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्क में कब्जा कर मूर्तियां स्थापित की गई थी। हालांकि घास मंडी के एक वर्ग के लोगों का कहना था कि शनि देव की मूर्ति पूर्व से स्थापित थी, सड़क बनने के बाद यह पार्क में स्थापित कर दी गई। लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर आरोप भी लगाया। मोहल्ले में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। इससे पहले मूर्तियां हटने के बाद अधिकारियों ने इन पर पुष्प अर्पित किए और नमन किया। अधिकारियों ने कहा कि वह किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है। अवैध तरीके से इन मूर्तियों को स्थापित किया गया था इसीलिए हटाया गया है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img