03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अस्पताल में हंगामा: बीमार बेटे के पिता ने नर्स से की छेड़छाड़, डॉक्टर को दी धमकी

एफएनएन, रुद्रपुर : द मेडिसिटी अस्पताल में मरीज के साथ आए तीमारदार ने छेड़छाड़ कर दी। यह देख वहां मौजूद डाक्टर ने विरोध किया तो आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में डाक्टर ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, द मेडिसिटी अस्पताल के डा. संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में किच्छा निवासी माहिर आसीम पुत्र आजम खान भर्ती है। बीते दिनों अस्पताल में तैनात महिला नर्स डयूटी पर थी। इस दौरान आजम खान ने नर्स से छेड़छाड़ की। यह देख उन्होंने आजम को समझाने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करते हुए गालीगलौज करने लगा।

बाद में आजम खान और मोहसिन खान के साथ ही एक अन्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके स्वजन के समक्ष उन्हें जान से मारने की धमकियां दी। डा.संजय कुमार ने आरोपितों से खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img