03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

UP News: गूगल पर सर्च किया हत्या का तरीका; फिर पत्नी को बेरहमी से मार डाला

Spread the love

एफएनएन, बदायूं : बदायूं के उझानी में अपनी पत्नी निदा की हत्या करने का आरोपी सरताज काफी समय से योजना बना रहा था। हत्या कैसे की जाए, इसके लिए वह गूगल में सर्च कर तरीके ढूंढ रहा था। गला दबाकर हत्या करना उसे आसान लगा। इसके लिए उसने दिल्ली से ग्लब्स व चाकू खरीदा। घटना के खुलासे के साथ ही पुलिस ने इन्हें भी बरामद कर लिया।सरताज ने पुलिस को बताया कि निदा ने उसे बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी थी। धमकी देती थी कि वह उसे व उसके परिवार वालों को जेल भिजवा देगी। उसके लिए बेहद गंदे शब्द प्रयोग करती थी। जबकि शादी के बाद तीन साल वह मायके में रही। उसके साथ महज पिछले एक साल से वह दिल्ली में रघुवीरनगर में रह रही थी। इतना ही नहीं उसके परिवार वाले भी उसे अपमानित करते थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

तानों व रोजाना के लड़ाई झगड़ों से तंग आकर सरताज ने निदा की हत्या करने की ठान ली। इसके लिए उसने गूगल पर हत्या करने के तरीके ढूंढकर देखता था। वह पिछले कई दिनों से सर्च कर रहा था कि गला दबाकर हत्या कैसे की जाती है। तब उसे हाथाें से गला दबाकर मारने व चाकू से गला रेत कर मारने, दोनों तरीके पता चल गए। इसके बाद सरताज ने दिल्ली से ग्लब्स व स्टील का चाकू खरीदा।

सरताज ने निदा को बताया कि उसके मायके कासगंज में एक वैध इलाज करते हैं। पहले बदायूं अपने घर जाएगा, इसके बाद दोनों कासगंज चलेंगे। इस पर निदा यहां आने को तैयार हो गई। मंगलवार तड़के दोनों उझानी पहुंचे। सरताज ने पहले निदा का गला दबाया। वह बेहोश हो गई लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। इस पर चाकू से दो बार उसका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। लूट की घटना सही लगे इसके लिए उसने गुन्नौर के पास निदा के पर्स से मोबाइल निकालकर स्वीच ऑफ कर बस में ही छोड़ दिया।

रिश्ते की ममेरी बहन से किया था निकाह 
निदा रिश्ते में सरताज की ममेरी बहन थी। सरताज की मां नगमा की पहल पर ही निदा के साथ चार साल पहले उसका निकाह हुआ था। निदा कासगंज के बुधारी कलां गांव की रहने वाली थी। वह अपने पिता की इकलौती बेटी थी। सरताज व निदा के बीच दहेज को लेकर भी मनमुटाव था। सरताज निदा से दहेज की मांग करता था।

इसी विवाद के कारण तीन साल निदा अपने मायके में रही। दोनों परिवार के बीच पुराना रिश्ता होने की वजह से निदा के पिता शफीक आलम ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज नहीं कराया। निदा के चचेरे भाई लईक अहमद ने बताया कि 23 दिन पहले ही सरताज बुधारी कलां से निदा को अपने साथ दिल्ली बुलाकर ले गया था। तीन साल से निदा मायके में ही रह रही थी।

निदा की मुट्ठी में थे सरताज के सिर के बाल
फॉरेंसिक जांच के लिए मौके पर पहुंची टीम ने मुआयना कर नमूने लेने शुरू किए तो निदा की मुट्ठी में बाल नजर आए। वह किसी और के नहीं बल्कि सरताज के थे। गला दबाते समय निदा ने भी बचाव किया और सरताज के बाल पकड़कर खुद को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान सरताज के बाल निदा की मुट्ठी में आ गए।

हथेली से खुला हत्या का राज
निदा की हत्या के बाद सरताज ने लूट व हत्या का नाटक किया। बताया कि बचाने के प्रयास में उसके भी हाथ में चाकू लग गए। पुलिस ने जब देखा तो पता चला कि बाएं हाथ की हथेली पर चाकू के घाव है। जबकि दाहिने हाथ की हथेली पर एक भी घाव नहीं है। जबकि बचाव में सबसे पहले सीधे हाथ को आगे किया जाता।

पुलिस उसे घटना स्थल पर ले गई। सीन रीक्रिएट किया तो सरताज बचाव में दाहिने हाथ का इस्तेमाल करता हुआ मिला। इसके बाद सरताज पुलिस के सवालों का जवाब नहीं दे सका और अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

Also read-Hardoi News: तालाब में पुलिस जीप पलटने से महिला सिपाही की मौत: चौकी इंचार्ज समेत 3 की हालत गंभीर

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img