Tuesday, April 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशHardoi News: तालाब में पुलिस जीप पलटने से महिला सिपाही की मौत:...

Hardoi News: तालाब में पुलिस जीप पलटने से महिला सिपाही की मौत: चौकी इंचार्ज समेत 3 की हालत गंभीर

एफएनएन, हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई से बड़ी खबर सामने आई है। कासिमपुर थाना इलाके में संडीला- मल्लावां मार्ग पर पुलिस की सरकारी जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में जीप में सवार उप निरीक्षक व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो सिपाहियों को गंभीर हालत में संडीला रेफर किया गया। जहां महिला सिपाही की मौत हो गई। घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना की जानकारी पर एसपी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हादसे के बाद क्रेन मंगाकर जीप को तालाब से बाहर निकाला गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि कासिमपुर थाना में तैनात उप निरीक्षक प्रणवीर सिंह 27, सिपाही शुभम कुमार 20, मनोज कुमार 24, महिला सिपाही शशि सिंह 30 मंगलवार की देर शाम गौसगंज चौकी की सरकारी जीप लेकर किसी काम से निकले थे। संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने में जीप बेकाबू होकर तालाब में पलट गई। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा देख स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तालाब से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही शशि सिंह व शुभम को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना की जानकारी पर एसपी नीरज जादौनमौके पर पहुंचे और घायलों का हाल लिया। हादसे के बाद क्रेन मंगाकर जीप को तालाब से बाहर निकाला गया है।

Also read-बरेली को मिलेगी एक और वन्दे भारत ट्रेन, पीएम मोदी 31 अगस्त को करेंगे शुभारम्भ

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments