03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भटासा स्टेशन के पास पटरी पर लकड़ी का लट्ठा रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश; मशहूर होने के लिए

Spread the love

एफएनएन, फर्रुखाबाद: तीन दिन पूर्व भटासा स्टेशन के पास पटरी पर लकड़ी का लट्ठा रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे ट्रेन पलटकर मशहूर होना चाहते थे। दोनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे कासगंज-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर भटासा स्टेशन के पास स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के सामने लकड़ी का लट्ठा डालकर उसको बेपटरी करने की साजिश की गई थी। चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस मामले में एक मुकदमा आरपीएफ थाना और दूसरा कोतवाली कायमगंज में दर्ज हुआ। सीओ जयसिंह परिहार व प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ने घटना में खोजबीन शुरू की। पुलिस ने गांव अरियारा निवासी भाकियू (लोक शक्ति) नेता कमलेश कुमार के पुत्र देव सिंह व उसके गांव के ही साथी मोहन कुमार उर्फ मोंटी कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने खुद की गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वे रात करीब 10 बजे खेत पर पहुंचे। खेत के आसपास कोई नहीं था। मौका पाकर दोनों ने प्रमोद के खेत में लगी आम लकड़ी में से एक लट्ठा ट्रेन पलटाने के मकसद से पटरी पर रख दिया।

ट्रेन पलटाकर वे दोनों ख्याति पाना चाहते थे, मगर ट्रेन पलट नहीं सकी। डर की वजह से दोनों युवक दिल्ली जाने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बता दें कि कासगंज से फर्रुखाबाद जा रही स्पेशल पैसेंजर ट्रेन (05389) के सामने शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे भटासा हाल्ट से निकलते ही किमी संख्या 160 के पास पटरी पर एक लकड़ी का मोटा लट्ठा रखकर बेपटरी करने की कोशिश की गई थी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ जहीर अहमद ने कायमगंज कोतवाली में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था।

आरपीएफ ने यात्रियों को खतरे में डालने व संचालन में बाधा का मुकदमा लिखा
आरपीएफ थाने में भी इरादतन कार्य या चूक से रेल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने की धारा 153 और ट्रेन के संचालन में बाधा डालने की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Also read- UP News: गूगल पर सर्च किया हत्या का तरीका; फिर पत्नी को बेरहमी से मार डाला

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img