03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी : भाजपा चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रभारी राधा मोहन निकले कोरोना संक्रमित

एफएनएन, लखनऊ : कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर का प्रसार तेज होता जा रहा है। भाजपा के बड़े नेता भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब भाजपा के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी कोरोना पाजिटिव हैं। राधा मोहन सिंह सोमवार को लखनऊ में भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में भी शामिल थे।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह भी कोरोना वायरस की तीसरी लहर से संक्रमित हो गए हैं। राधा मोहन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि मैंने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद खुद को घर में आइसोलेट किया है। मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। राधामोहन राधा मोहन सिंह ने अपील की है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए कृपया वो अपनी जांच जरूर करा लें।

लखनऊ में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए गठित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल थे। सूची लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली पहुंचे। इसी दौरान राधा मोहन सिंह की कोरोना जांच की रिपोर्ट आ गई।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img